• Tue. Sep 29th, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

बड़ी खबर : आज शाम से 24 घंटे के लिए इंटरनेट सेवाएं होगी बंद, आदेश जारी

ByPunjab Khabar Live

Jul 21, 2024

नूंह में कल यानी 22 जुलाई को ब्रजमंडल जलाभिषेक यात्रा निकाली जानी है. इस कारण सुरक्षा को देखते हुए इंटरनेट सेवाएं बंद की जा रही हैं. 21 जुलाई यानी आज शाम 6 बजे से 22 जुलाई शाम 6 बजे यानी 24 घंटे के लिए इंटरनेट सेवाओं पर पाबंदी रहेगी.

 

गृह विभाग की तरफ से आदेश जारी किए गए हैं. इसी के साथ ही बल्क मैसेज सेवाओं पर भी पाबंदी रहेगी. जिला नूंह में सोमवार को होने वाली ब्रजमंडल जलाभिषेक यात्रा के दौरान नूंह पुलिस ने भारी वाहन चालकों के लिए विशेष एडवाईजरी भी जारी की है. जिसके चलते कई रूट डायवर्ट किए गए हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page