• Tue. Sep 29th, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

जालंधर से बड़ी खबर: PG का पूछने के बहाने तेजधार हथियार से व्यक्ति पर बदमाशों ने किया हमला

ByPunjab Khabar Live

Jul 21, 2024

मोता सिंह नगर में 2 हमलावरों ने घर में घुसकर एक व्यक्ति पर जानलेवा हमला कर दिया। हमलावरों ने दात से व्यक्ति के सिर पर हमला किया, जिस कारण उसके सिर से खून बहने लग गया। पर व्यक्ति ने हमलावरों को पकड़ लिया और उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया।

पीड़ित करन भारद्वाज ने बताया कि शाम करीब साढ़े 7 बजे बाइक पर 2 नौजवान पीजी पूछने के बहाने घर में घुसे। घर में घुसने के बाद उन्होंने दात से मेरे सिर पर वार किए। जिसमें मुझे काफी चोट आई है। पर हिम्मत दिखाते हुए उन दोनों हमलावरों को भागने नहीं दिया और पकड़ लिया।

करन भारद्वाज ने आगे बताया कि जख्मी हालात में मुझे मेरे साथी सिविल अस्पताल लेकर आए, डॉक्टरों ने मेरे सिर पर टांके लगाए हैं। हमलावरों ने क्यों हमला किया, मुझे इस बारे में कुछ नहीं पता है। पुलिस ने हमलावरों को अरेस्ट कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page