• Tue. Sep 29th, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

जालंधर से बड़ी खबर: करोड़ों रुपए के साथ व्यक्ति गिरफ्तार

ByPunjab Khabar Live

Jul 22, 2024

थाना बारादरी की पुलिस ने चेकिंग के दौरान PB07 CD 5821 काले क्रेटा कार को रोककर तालाशी ली। इस पुलिस को व्यक्ति की गाड़ी से भारी मात्रा में कैश बरामद हुआ। जिसके पास पुलिस उक्त कर चालक को गिरफ्तार कर थाने ले गई। देर रात तक कमिश्नरेट की पुलिस जांच और पूछताछ की गई।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार उक्त से दो से ढाई करोड़ की ड्रग मनी बरामद हुई है। गाड़ी होशियारपुर के रहने वाले पुनीत सूद उर्फ गांधी के नाम पर है। बताया जा रहा है इस पैसों को लेकर उसके पास कोई लीगल कागजात नहीं थे। सूत्रों को कहना है उक्त व्यक्ति का उच्च पुलिस अधिकारी के साथ भी विवाद हो चुका है। इस मामले को लेकर आज प्रेस वार्ता के साथ पुलिस खुलासा कर सकती है।

सूत्रों के अनुसार पैसों की गिनती करने के लिए देर रात मशीन भी मंगवाई गई। जानकारी अनुसार पुलिस ने थाना बारादरी में देर रात को आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि आरोपी पहले भी 10 करोड़ की रकम के साथ दिल्ली में पकड़ा गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page