• Fri. Feb 6th, 2026

पंजाब से बड़ी खबर : दिन दहाड़े महिला से एक्टिवा छीनकर बाइक सवार लुटेरे फरार

ByPunjab Khabar Live

Jul 24, 2024

दसूहा में दिनदहाड़े मोटरसाइकिल पर सवार लुटेरे कुछ सेकेंड में महिला की एक्टिवा लूटकर फरार हो गए। घटना दसूहा शहर के बीचों बीच स्थित सोही गैस एजेंसी के पास मार्किट की है। लूट की सारी घटना बजार में दुकानों में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई।

घटना के बाद पीड़ित महिला दसूहा थाने में शिकायत दर्ज करवाने पहुंची। पीड़ित महिला कर्मजीत कौर पत्नी जतिंदर सिंह गांव पंडोरी आराइयां की रहने वाली है। उसने पुलिस को बताया कि वह किसी काम से जा रही थी कि पीछे से काले रंग की बाइक पर सवार होकर आए दो बदमाशों ने उसे साइड मारकर गिरा दिया और उसकी स्कूटी लूटकर फरार हो गए। महिला के बयान पर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।

इस लूट का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि जहां पहले से बाइक सवार लुटेरे महिला के आने से पहले उसकी एक्टिवा को रोकने का प्रयास करते हैं। लेकिन जब महिला दूसरी तरफ से अपनी एक्टिवा निकालने की कोशिश करती है तो बदमाश उसकी एक्टिवा के सामने अपनी बाइक लगाकर उसे गिरा देते हैं। बाइक से दूसरा लुटेरा उतरा है और महिला की एक्टिवा लूटकर फरार हो जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page