• Wed. Sep 30th, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

पंजाब से बड़ी खबरः कबाड़ के गोदाम में भीषण आग लगने से लाखों का स्क्रैप जलकर राख

ByPunjab Khabar Live

Jul 26, 2024

लुधियाना में गिल रोड स्थित गिल मार्केट में शुक्रवार सुबह कबाड़ के एक गोदाम में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग फैल गई। आग की लपटें दूर-दूर तक दिखाई दे रही थी। पूरे क्षेत्र में काला धुआं फैल गया था, जिस कारण लोगों में दहशत का माहौल बन गया।

आसपास के लोगों ने आग पर काबू पाने की कोशिश की लेकिन वे कामयाब नहीं हो पाए। इसके बाद दमकल विभाग को जानकारी दी गई। एक-एक कर दमकल की पांच गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाना शुरू कर दिया। आशंका जताई जा रही है कि आग शॉर्ट सर्किट से लगी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page