• Wed. Sep 30th, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

पंजाब से बड़ी खबर : कालेज के बाहर चली गोलियां, चपड़ासी घायल

ByPunjab Khabar Live

Jul 27, 2024

खन्ना से इस वक्त बड़ी खबर सामने आई है। यहां के एक कॉलेज में विद्यार्थियों के बीच झगड़ा हो गया, जिसमें गोलियां भी चली हैं। इस दौरान गैंगवार की आशंका जताई जा रही है। फायरिंग में कॉलेज का एक कर्मचारी घायल हो गया है। वहीं विद्यार्थियों ने भागकर अपनी जान बचाई है।

बताया जा रहा है कि कॉलेज में कुछ विद्यार्थियों की लड़ाई हुई। इस दौरान एक ग्रुप ने पिस्तौल से गोलियां चला दी। कुछ विद्यार्थी प्रिंसिपल के कमरे की ओर भागे तो वहां खड़े कॉलेज के कर्मचारी को गोली गल गई। उसे इलाज के लिए अस्पताल भर्ती करवाया गया है।

इस संबंध में कॉलेज के सुरक्षा कर्मचारी सतनाम सिंह ने बताया कि कॉलेज के बाहर कुछ बच्चों के बीच झगड़ा हुआ था। जब फायरिंग की आवाज आई तो वह बाहर देखने गए, इतने में एक बच्चा भाग कर कॉलेज के अंदर चला गया। बाद में किसी ने उस पर गोली चला दी, जो कॉलेज के कर्मचारी हुसन लाल की टांग में लगी। उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। फिलहाल अन्य विवरण का इंतजार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page