• Thu. Feb 5th, 2026

पंजाब से बड़ी खबरः माता चिंतपूर्णी से लौट रहे 3 युवकों की भीषण सड़क हादसे में मौत

ByPunjab Khabar Live

Jul 29, 2024

तरसिक्का थाने के अधीन पड़ते मुछल गांव के पास रविवार की दोपहर तेज रफ्तार कार डिवाइडर से जा टकराई। हादसे में कार चकनाचूर हो गई, जबकि कार सवार 3 दोस्तों की मौत हो गई। तीनों युवक मां चिंतपूर्णी के दरबार में माथा टेककर वापस अमृतसर लौट रहे थे। मृतकों की पहचान राम वढेरा, सौरव मेहरा निवासी वृंदावन गार्डन और मनीष लोहिया निवासी आकाश एवेन्यू जानकारी के मुताबिक तीनों (पीबी 02-ईएच 6368) से हिमाचल प्रदेश स्थित माता चिंतपूर्णी मंदिर में माथा टेककर वापस घर लौट रहे थे।

मौके पर मौजूद प्रत्यक्ष सदस्यों ने बताया कि हादसे के दौरान कार की रफ्तार 100 किलोमीटर प्रति घंटा के ऊपर थी। कार जैसे ही डिवाइडर के पास पहुंची तो चालक का कार से नियंत्रण हट गया। कार ब्रेकर से टकराकर पलट गई। गांव टांगरा के पास मुच्छल वाले मोड़ पर कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि कार के परखच्चे उड़ गए। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। थाना खिलचियां के प्रभारी बिक्रमजीत सिंह के अनुसार हादसे में कार सवार राम की मौके पर ही मौत हो गई थी।

घायल मनीष लोहिया ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। घायल सौरव मेहरा की शाम 4 बजे अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। तीनों की उम्र 30 से 32 साल के बीच थी और तीनों शादीशुदा थे। पुलिस और सड़क सुरक्षा बल ने दुर्घटनाग्रस्त वाहन को सड़क से हटाया और शवों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page