• Wed. Sep 30th, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

बड़ी खबर : इस इलाके में 2 हिस्सों में बंट गई संपर्क क्रांति एक्सप्रेस

ByPunjab Khabar Live

Jul 29, 2024

बिहार के समस्तीपुर में बड़ा रेल हादसा होते-होते बच गया, जहां बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस दो हिस्सों में बंट गई। बताया जा रहा है कि हादसा कपलिंग टूटने के कारण हुआ है। वहीं हादसे की सूचना के बाद रेलवे के अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं। फिलहाल, डिब्बों को जोड़ने की कोशिश की जा रही है। हादसे के बाद ट्रेन पूसा स्टेशन के पास ही खड़ी थी। घटना की सूचना मिलते ही घटनास्थल पर भारी संख्या में आसपास के ग्रामीण जुट गए हैं।

सोनपुर रेल मंडल के एक अधिकारी ने बताया कि इंजन और डिब्बों को जोड़ने वाला कपलिंग टूटने से हादसा हुआ है। हादसे में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं, ट्रेन दिल्ली के लिए रवाना हो गई है। ट्रेन के दो हिस्सों में बंटने की सूचना मिलते ही यात्री बेहद घबरा गए। ट्रेन के कोच में अफरातरफरी का माहौल बन गया। हालांकि ट्रेन में मौजूद स्टॉफ यात्रियों को समझाने की कोशिश करते दिखे। बताया जा रहा है कि ट्रेन के चालक को पता ही नहीं चला कि कुछ कोच ट्रेन से अलग होकर पीछे छूट गए हैं।

जब ट्रेन कुछ दूर आगे निकल गई तब जाकर घटना के बारे में पता चला, जिसके बाद इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोका गया। आनन-फानन में सोनपुर रेलमंडल कार्यालय को इसकी सूचना दी गई। इसके बाद रेलवे के आला अफसर मौके पर पहुंचे और ट्रेन के कोच को जोड़ने के प्रयास में जुट गए। साथ ही इस रूट पर आ रही बाकी ट्रेनों को तत्काल रोकने का आदेश दिया गया।

ताकि किसी हादसे को टाला जा सके। बताया जा रहा है कि जब यह हादसा हुआ उस वक्त ट्रेन के लगभग सभी कोच में भारी संख्या में यात्री मौजूद थे। हादसे का आभास होते ही कई यात्री ट्रेन कोच से निकलकर पटरियों पर आ गए। गनीमत रही कि इस हादसे में किसी प्रकार के जान माल की सूचना नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page