• Thu. Feb 5th, 2026

पंजाब से बड़ी खबर : एसजीपीसी ने निशान साहिब को लेकर जारी किए आदेश

ByPunjab Khabar Live

Jul 29, 2024

अमृतसर में पांच सिंह साहिबों ने गुरुद्वारा साहिब में चढ़ाए जाने वाले निशान साहिब को लेकर बड़ा फैसला लिया है। दरअसल एस.जी.पी.सी. धर्म प्रचार कमेटी ने एक सर्कुलर जारी करते हुए निशान साहिब की पोशाक का रंग बदलने के आदेश जारी किए हैं।

केसरी निशान हटाकर बसंती रंग की पोशाक का निशान लगाने का आदेश जारी किया गया है। जारी आदेश में कहा गया है कि निशान साहब की पोशाक का रंग बसंती या सुरमई ही होना चाहिए, क्योंकि केसरी निशान भगवा रंग का भ्रम (भुलेखा) देता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page