• Wed. Sep 30th, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

जालंधर से बड़ी खबर: श्मशानघाट में जल रही चिता पर कूद गया व्यक्ति, हालत गंभीर

ByPunjab Khabar Live

Aug 3, 2024

देहात में जंडियाला मंजकी के नजदीक गांव समराय स्थित श्मशान घाट में उस समय सनसनी फैल गई जब एक व्यक्ति जलती हुई चिता में कूद गया। इस घटना में व्यक्ति आग की चपेट में आने से 60 से 70 प्रतिशत तक झुलस गया। गांव के लोगों ने बड़ी मुश्किल से उसे जलती चिता से बाहर निकाला और उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। बताया जा रहा हैकि पीड़ित की दिमागी हालत ठीक नहीं है। झुलसे व्यक्ति की पहचान 50 वर्षीय बहादुर सिंह पुत्र रामपाल निवासी जंडियाला मंजकी के नजदीक गांव समराय के रूप में हुई है।

परिजनों ने बताया कि बहादुर सिंह की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। बीते दिन गांव की एक महिला की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी और बहादुर सिंह उसके अंतिम संस्कार में शामिल होने गया था। लोगों का कहना है कि पता नहीं वह अचानक जलती हुई आग में क्यों कूद पड़ा। डॉक्टरों ने इस मामले की जानकारी पुलिस को दी और पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page