• Thu. Feb 5th, 2026

जालंधर से बड़ी खबर: इस इलाके में चली गोली, कारोबारी घायल

ByPunjab Khabar Live

Aug 3, 2024

शहर के पॉश इलाके जवाहर नगर कोठी नंबर 40 में गोली चलने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि रैनक बाजार का कारोबारी गोली लगने से घायल हुआ है। जिसमें निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है और मामले की जांच में जुट गई है।

घायल व्यक्ति की पहचान 44 वर्षीय मानव खुराना के रूप में हुई है। बता देंकि एपीजे स्कूल से पढ़ें मानव खुराना रैनक बाजार स्थित चीप कॉर्नर के मालिक हैं। परिवार में उनकी पत्नी, एक बेटा और एक बेटी हैं।

बताया जा रहा है कि मानव की हालत गंभीर बनी हुई है। सूत्रों के मुताबिक मानव का अपने पिता से काफी विवाद रहता था और आज सुबह भी उनकी अपने पिता से किसी बात को लेकर काफी बहसबाजी हुई थी। उसके बाद ही मानव ने यह कदम उठाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page