• Tue. Sep 22nd, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

पंजाब से बड़ी ख़बरः AGTF पुलिस ने दविंदर गैंगस्टर के करीबी को किया गिरफ्तार, उधर-बंबीहा ग्रुप ने दी पुलिस को चेतावनी

ByPunjab Khabar Live

Sep 29, 2022

(PKL): पंजाब सरकार गैंगस्टरों पर लगातार एक्शन के मूड में दिखाई दे रही है। वहीं आज पंजाब पुलिस की पंजाब पुलिस की एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) को बड़ी सफलता हासिल हुई है। एजीटीएफ ने गैंगस्टर दंवीदर बंबीहा ग्रुप के मोस्ट वांटेड गैंगस्टर नीरज चस्का को गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के मुताबिक नीरज चक्का गुरलाल बराड़ के हत्याकांड में शामिल था। नीरज चस्का हत्या की करीब 7 वारदातों में वांटेड था। AGTF टीम अब शूटर से पूछताछ करने में जुटी है, ताकि उसके नेटवर्क से जुड़े अन्य शूटरों का पता करके उन्हें भी काबू किया जा सके। नीरज चस्का पर पंजाब समेत हरियाणा, दिल्ली व उत्तर प्रदेश में कई आपराधिक केस दर्ज हैं।

गैंग के शॉर्प शूटर नीरज चस्का को गिरफ्तार करने पर बंबीहा ग्रुप ने सोशल मीडिया पर पोस्ट अपलोड करके पंजाब पुलिस को चेतावनी दी है। पंजाब पुलिस विभाग को नीरज चस्का को गिरफ्तार करने पर बुरा अंजाम भुगतने की चेतावनी दी गई है। पंजाब पुलिस भी लगातार गैंगस्टरों द्वारा इस्तेमाल में लाए जा रहे सोशल प्लेटफॉर्म पर नजर बनाए हुए हैं। चंडीगढ़ में गुरलाल बराड़ की हत्या के बाद से गैंगवार शुरू हुई थी। लॉरेंस और बंबीहा ग्रुप में लगातार वर्चस्व की जंग देखी गई।

गुरलाल बराड़ गैंगस्टर लॉरेंस गैंग के सदस्य गोल्डी बराड़ का भाई था। संदीप नांगल, मिड्डूखेड़ा की हत्या की गई। इसके बाद मशहूर पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या की कई। हालांकि मूसेवाला की हत्या का मकसद गैंगवार ही था या कोई अन्य कारण थे, फिलहाल इस संबंध में अभी तक स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन गैंगवार बढ़ती जा रही है। पंजाब पुलिस एक आपराधिक मामले में दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद खरूड़ नामक आरोपी को भी प्रोडक्शन वारंट पर लाकर पूछताछ करेगी। पंजाब पुलिस को आरोपी खरूड़ से मूसेवाला हत्याकांड मामले में अहम जानकारियां मिलने की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page