• Wed. Sep 30th, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

पंजाब से बड़ी खबर : एयरपोर्ट पर हॉकी टीम का हुआ फूलों से स्वागत

ByPunjab Khabar Live

Aug 11, 2024

पेरिस ओलिंपिक में कांस्य पदक जीतकर भारतीय पुरुष हॉकी टीम रविवार अमृतसर पहुंची। अमृतसर एयरपोर्ट पर भारतीय खिलाड़ियों का ढोल के साथ भव्य स्वागत हुआ। भारतीय खिलाड़ियों के इंतजार में फैंस सुबह से ही एयरपोर्ट के बाहर जमा हो गए थे। इसके अलावा मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल व हरभजन सिंह ईटीओ भी टीम का स्वागत करने पहुंचे।

 

इस भारतीय हॉकी टीम में 10 पंजाब के खिलाड़ी हैं। जिनके पेरेंट्स भी उन्हें रिसीव करने एयरपोर्ट पर पहुंचे। ये पल भावुक करने वाला था। भारतीय टीम के खिलाड़ियों ने आते ही सीधा गोल्डन टेंपल का रुख किया। जहां वे गुरुघर में नतमस्तक हुए और गुरुओं का आशीर्वाद प्राप्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page