• Thu. Feb 5th, 2026

जालंधर से बड़ी खबर : रेलवे फाटक पर RPF मुलाजिम पर निहंग वेश में आए लोगों ने किया हमला, बाजू काटी

ByPunjab Khabar Live

Aug 18, 2024

जालंधर के करतारपुर में एस-55 गेट पर गेटमैन के साथ ड्यूटी दे रहे आरपीएफ मुलाजिम पर निहंग वेश में आए लोगों द्वारा हमला करने की जानकारी मिली है। पता चला है कि निहंग वेश आए कुछ लोगों ने गेटमैन की बाजू पर तेजधार हथियार से हमला करके बाजू काट दी, जिसकी एक वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रही है, जिसमें गेटमैन बता रहा है कि निहंगों ने मुलाजिम पर हमला करके उसकी बाजू काट दी है।

वीडियो में कर्मचारी सुरक्षा की मांग कर रहे हैं और कह रहा है कि बिना सुरक्षा की गेट पर ड्यूटी करना अब असंभव है। जैसे ही इस मामले के बारे में जीआरपी और आरपीएफ के अधिकारियों को पता लगा तो उन्होंने थाना करतारपुर की पुलिस को सूचित किया। आरपीएफ के एसएचओ अशोक कुमार ने बताया कि घायल मुलाजिम को जालंधर के रेलवे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

एसएचओ ने बताया कि गेटमैन के साथ आरपीएफ का मुलाजिम ड्यूटी दे रहा था तो इतने में फाटक पर आकर गाड़ी रुकी। मुलाजिम ने गाड़ी को साइड पर लगाने के लिए कहा। इसी बात को लेकर मुलाजिम पर हमला किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page