• Sat. Sep 12th, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

पंजाब से बड़ी खबर : विदेश में गायक Sarthi K को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती

ByPunjab Khabar Live

Aug 17, 2024

पंजाबी गायक सारथी के को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी अनुसार सारथी के को अचानक दिल का दौरा पड़ने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि जब सारथी को दिल का दौरा पड़ा तो वह कनाडा के मिसिसॉगा में मौजूद थे।

दिल का दौरा पड़ने के बाद उन्हें मिसिसॉगा के ट्रिलियम अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज किया गया। यह भी दावा किया जा रहा है कि उनकी सेहत अब पहले से बेहतर है। दूसरी ओर, सारथी के से जुड़े किसी भी सोशल मीडिया अकाउंट पर इस बारे में कोई जानकारी सांझा नहीं की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page