• Thu. Oct 1st, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

जालंधर से बड़ी खबर : सब्जी की आड़ में ट्रक में हो रही थी गौं तस्करी, चालक काबू, हिंदू नेताओं में भारी रोष

ByPunjab Khabar Live

Aug 18, 2024

जालंधर में गौं रक्षा दल के सदस्यों ने सब्जी का आड़ में एक बैल सहित 3 गौं गाऊं को ले जा रहे 2 ट्रक चालकों को काबू किया है। मामले की जानकारी देते हुए हिंदू नेताओं ने बताया कि ट्रक चालक द्वारा ट्रक में गौं को छुपाकर उसके ऊपर छत बनाई हुई थी और उक्त शैड की बनी छत पर सब्जी रखी हुई थी। जिसकी सूचना गौं रक्षा दल के सदस्यों मिल गई।

सूचना मिलते ही गौं रक्षा दल के सदस्यों ने ट्रक को ट्रैप लगाकर ट्रक चालक और उसके साथी को काबू कर लिया। इस मामले को लेकर हिंदू नेताओं में भारी रोष पाया जा रहा है। जांच में पता चला कि ट्रक चालक गौं को जम्मू-कश्मीर ले जा रहा था। घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दे दी गई है।

वही मौके पर पहुंचे पुलिस ने ट्रक चालक को काबू कर लिया है और मामले की जांच में जुट गई है। इस दौरान भारी संख्या में हिंदू नेता गौशाला के बाहर एकत्रित हो गए हैं और ट्रक चालक के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने की मांग कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page