• Thu. Feb 5th, 2026

पंजाब से बड़ी खबर : पेट्रोल-डीजल के दामों में हुई बढ़ोतरी

ByPunjab Khabar Live

Sep 5, 2024

पंजाब कैबिनेट की बैठक के बाद वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा द्वारा प्रेस कांफ्रैंस की गई। वित्त मंत्री ने बताया कि बैठक में नई शिक्षा नीति को लेकर चर्चा हुई। साथ ही खेतीबाड़ी नीति को लेकर चर्चा हुई, जिस पर किसान नेताओं से सुझाव लिए जाएंगे।  सरकार ने पैट्रोल पर 61 पैसे और डीजल पर 92 पैसे वैट बढ़ाने का फैसला किया है।

वहीं पंजाब सरकार द्वारा लोगों को मुफ्त बिजली 300 यूनिट बड़ी गारंटी दी गई थी वो चलती रहेगी लेकिन चन्नी सरकार द्वारा 7 किलो वाट वालों पर दी जाने वाले डब्ल सब्सि़डी खत्म कर दी गई है । इसके तहत 600 युनिट तो फ्री मिलते रहेंगे लेकिन 600 युनिट से ऊपर के बिल पर 3 रुपए प्रति यूनिट का पूर्व की चन्नी सरकार का फैसला रद्द कर दिया है।

अब 3 रुपए की बजाए सामान्य रेट लागू होंगे। वहीं तिपहिया वाहन जो कमर्शियल है उनके ऊपर तीन महीने के बजाय एक साल का टैक्स जमा होगा। साथ ही बार बार विभाग के चक्कर लगाने से राहत मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page