अमृतसर के नीनोस क्लासिक रेस्टोरेंट पर युवक ने गंभीर आरोप लगाए हैं। युवक का आरोप है कि उसने रेस्टोरेंट में आर्डर देकर पनीर मंगाया लेकिन वो चिकन निकला। युवक ने प्रशासन और पुलिस से अपील की रेस्तरां की जांच की जाए। जानकारी के मुताबिक अमृतसर के कस्टम चौक स्थित नीनोस क्लासिक रेस्टोरेंट में अभिषेक नमक युवक अपने परिवार के साथ खाना खाने गया था। अभिषेक की ओर से चिली पनीर का ऑर्डर दिया गया था।
ऑर्डर आने के बाद उन्होंने थोड़ा पनीर खाया तो उसमें से हड्डियां निकली। जिससे उन्होंने वहां हंगामा किया और रेस्टोरेंट के मालिक को बुलाया। मालिक ने आते ही उल्टा उन्हें ही बुरा भला कहना शुरू कर दिया और इल्जाम लगाया कि वो बिल नहीं देना चाहते इसलिए ऐसे ड्रामे कर रहे हैं। युवक ने प्लेट में पड़ी हड्डियों की वीडियो और रेस्टोरेंट मालिक की बदतमीजी की वीडियो भी बनाई।
इसके बाद अभिषेक की ओर से प्रशासन और पुलिस से भी अपील की गई कि इस रेस्टोरेंट का सैंपल लिया जाए। इनकी किचन चेक की जाए ताकि देखा जाए कि वो चिकन और पनीर के लिए अलग अलग बर्तन प्रयोग करते हैं जा नहीं। युवक ने कहा कि वह लड़ना नहीं चाहता था इसलिए बिल देकर वहां से निकल आए और अब अपील कर रहे हैं।
