• Fri. Sep 11th, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

पंजाब से बड़ी खबर : स्कूल से बच्चों को ले जा रहे ऑटों को कार ने मारी टक्कर, कई घायल

ByPunjab Khabar Live

Sep 5, 2024

बठिंडा में स्कूली बच्चों को लेकर आ रहे ऑटो को तेज रफ्तार कार ने जोरदार टक्कर मार दी। स्कूल में छुट्टी होने के बाद ऑटों चालक बच्चों को लेकर आ रहा था। इस दौरान 100 फीट रोड पर कार ने टक्कर मार दी। बताया जा रहा है कि ऑटो में 11 बच्चे सवार थे, जो घायल हो गए। बच्चों को तुरन्त बठिंडा के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जिनमें से 1 की हालत गंभीर बताई जा रही है।

घटना की सूचना मिलते ही बच्चों के परिवार वाले और स्कूल स्टाफ मौके पर पहुंच गए। टक्कर इतनी ज्यादा भयानक थी कि कार 100का आगे वाला हिस्सा भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page