• Thu. Oct 1st, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

पंजाब से बड़ी खबर : आम जनता पर फिर पड़ी महंगाई की मार, बसों के किराए में हुई बढ़ोतरी

ByPunjab Khabar Live

Sep 8, 2024

पंजाब में बस सफर मंहगा हो गया है। बसों में प्रति किलोमीटर के हिसाब से 23 पैसे लेकर 46 पैसे तक बढ़ोतरी की गई है। ट्रांसपोर्ट विभाग की तरफ से इस संबंधी नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। यह आदेश रविवार से लागू हो गया है। 2 दिन पहले कैबिनेट मीटिंग में पेट्रोल और डीजल पर 92 पैसे वैट बढ़ाने का निर्णय लिया गया था। साथ ही बसों का किराया भी बढ़ाने को मंजूरी दी गई थी। राज्य में करीब साढ़े 4 साल बाद बसों के किराए में बढ़ोतरी हुई है।

अब यात्रियों को एक स्थान से दूसरे स्थान तक यात्रा करने के लिए कम से कम 15 रुपए का भुगतान करना होगा, भले ही वे केवल एक किलोमीटर की दूरी तय करें। बस किराए में बढ़ोतरी से सरकार को 150 करोड़ रुपए जुटाने में मदद मिलेगी। महिलाओं की निशुल्क दी जाने वाली यात्रा सुविधा में कोई बदलाव नहीं किया गया है। वह पहले की तरह जारी रहेगी।

ट्रांसपोर्ट विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक किराए में बढ़ोतरी सरकारी और निजी दोनों क्षेत्रों पर लागू होगी। हीट वेंटिलेशन एंड एयर कंडीशन (HSVAC) की सामान्य बसों में 23 पैसे प्रति किलोमीटर के हिसाब से किराया बढ़ाया गया। पहले प्रति किलोमीटर का किराया 1.22 प्रति किलोमीटर था, जो अब 1.45 प्रति किलोमीटर होगा।

AC बसों का किराया 28 पैसे बढ़ाकर 1.74 रुपए प्रति यात्री प्रति किलोमीटर कर दिया गया है। इंटीग्रल कोच का किराया 41 पैसे बढ़ाकर 2.61 रुपए प्रति किलोमीटर और सुपर इंटीग्रल कोच का किराया 46 पैसे बढ़ाकर 2.90 रुपए कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page