• Thu. Oct 1st, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

जालंधर से बड़ी खबर : आज बंद रहेंगी मीट व अंडे की दुकानें, आदेश जारी

ByPunjab Khabar Live

Sep 8, 2024

जालंधर में जिला प्रशासन की तरफ से मीट व अंडे की दुकानें बंद रखने के निर्देश जारी हुए हैं। बताया जा रहा है कि जिला प्रशासन की तरफ से आज जैन महापर्व संवत्सरी के उपलक्ष्य में शहर में सभी मांस और अंडे की दुकानों, रेहड़ी, बूचड़खानों आदि को बंद रखने के निर्देश जारी हुए हैं, अतः जिसके तहत आज शहर भर की मीट व अंडों की दुकानें पूर्णतया बंद रहेंगी। अपने आदेशों में जिला प्रशासन की तरफ से कहा गया है कि आज होटल, ढाबों और अन्य परिसरों में मांस व अंडे पकाने और परोसने पर पूर्ण तरह से पाबंदी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page