• Thu. Feb 5th, 2026

पंजाब से बड़ी खबर : एयरपोर्ट से NRI गिरफ्तार

ByPunjab Khabar Live

Sep 14, 2024

अमृतसर में श्री गुरु रामदास जी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर अमेरिका जा रहे एक एनआरआई को गिरफ्तार किया गया है। यह एनआरआई अपने गांव गुरदासपुर आया हुआ था और काफी समय से यहीं था। फ्लाइट से पहले जब उसके सामान की जांच की गई तो CISF कर्मियों ने आरोपी के बैग से 15 9 एमएम की गोलियां बरामद कीं।

अमृतसर एयरपोर्ट पुलिस स्टेशन में सीआईएसएफ सब इंस्पेक्टर केएस विक्टर द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार आरोपी की पहचान न्यूजर्सी निवासी अमरदीप सिंह पुत्र सरबजीत सिंह के रूप में हुई है। अमरदीप सिंह अमेरिका जाने के लिए अमृतसर एयरपोर्ट से फ्लाइट पकड़ने वाला था। शिकायत के अनुसार एएसआई बलजीत सिंह कल एयरपोर्ट पर चेकिंग पर थे।

अमेरिका जाने वाली फ्लाइट के पैसेंजर्स की जांच चल रही थी। इसी दौरान अमरदीप सिंह आया। जब उसके सामान की जांच की गई तो उसमें से 15 गोलियां 9 mm की बरामद हुई। जिसके बाद उसे तुरंत अरेस्ट कर लिया गया। फिलहाल CISF अधिकारियों की शिकायत पर एयरपोर्ट थाने में BNS के तहत FIR 34 अंडर आर्म्स एक्ट 25/24/ 59ए के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page