• Thu. Oct 1st, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

जालंधर से बड़ी खबरः पुलिस ने 4 आरोपियों के कब्जे से बरामद की 10 किलो हेरोइन

ByPunjab Khabar Live

Sep 16, 2024

जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में हेरोइन सहित बरामद करके 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। दरअसल, पुलिस ने एक किलो हेरोइन और करीब 4 लाख ड्रग्स मनी के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया था। जिसके बाद आरोपी से पूछताछ के दौरान पुलिस ने अन्य चार आरोपियों को काबू करके उनके कब्जे से 10 किलो हेरोइन बरामद की है।

मामले की जानकारी डीजीपी गौरव यादव ने दी है। बता दें कि 9 सितंबर को पुलिस ने फिरोजपुर के कुख्यात नशा तस्कर छिंदा सिंह पुत्र बोहड़ सिंह निवासी गांव भंगोवाला को गिरफ्तार किया था। आरोपी की पूछताछ के बाद पुलिस ने फिरोजपुर के रहने वाले हरजिंदर पाल सिंह पुत्र बलवंत सिंह, वीर सिंह पुत्र काला सिंह, सुरमुख सिंह पुत्र मंगल सिंह और मलूक सिंह पुत्र सोहण सिंह को गिरफ्तार किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page