• Thu. Oct 1st, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

जालंधर से बड़ी खबर : PPR Market में पुलिस की रेड, कई लोगों के काटे चालान

ByPunjab Khabar Live

Sep 16, 2024

कमिश्नरेट पुलिस की तरफ से पीपीआर मार्केट में अलग अलग थानों की पुलिस ने खुले में शराब पिलाने वाले दुकानदारों सहित गाडियों में बैठकर शराब पीने वालों पर कार्रवाई की। पुलिस की इस कार्रवाई को देख दुकानदारों में भगदड़ मच गई।

पुलिस ने पीपीआर मार्किट की तरफ आने वाले दोनों रास्तों की तरफ नाकेबंदी कर शराब पीकर गाड़ी चलाने वाले चालकों के खिलाफ कार्रवाई की। इस दौरान पुलिस ने ड्रिंक एंड ड्राइव के खिलाफ कार्रवाई भी की।

वहीं गाड़ी पर ब्लैक फिल्म लगाकर घूमने वाले पर नकेल कसी। एसीपी माडल टाउन हरजिंदर सिंह सहित कई अधिकारी कार्रवाई के दौरान मौजूद थे। एसीपी ने कहा कि यह कार्रवाई लगातार जारी रहेंगी और कानून के उल्लंघन करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page