• Thu. Oct 1st, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

पंजाब से बड़ी खबरः नवजोत सिद्धू के पूर्व राजनीतिक सलाहकार मालविंदर सिंह माली को पुलिस ने किया गिरफ्तार

ByPunjab Khabar Live

Sep 17, 2024

नवजोत सिद्धू के पूर्व राजनीतिक सलाहकार मालविंदर सिंह माली को पुलिस ने पटियाला से गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक माली के खिलाफ आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। इस घटना को लेकर पटियाला से सांसद डाॅ. धर्मवीर गांधी और कांग्रेस के नेता परगट सींग ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में इस गिरफ्तारी को स्वतंत्रता की अभिव्यक्ति का घोर उल्लंघन बताया है और मांग की है कि माली को तुरंत रिहा किया जाए।

यह भी पता चला है कि यह मामला मोहाली पुलिस ने एक शख्स की शिकायत पर दर्ज किया है, जो मालविंद माली के एक सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर की गई थी, यह भी पता चला है कि नए कानून के तहत कुछ अन्य धाराएं भी लगाई गई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page