• Thu. Oct 1st, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

जालंधर से बड़ी खबर : वेरका प्लांट के नजदीक सड़क हादसे में व्यक्ति की मौत

ByPunjab Khabar Live

Oct 3, 2024

वेरका मिल्क प्लांट के नजदीक उस समय बवाल मच गया, जब सड़क पार कार रहे व्यक्ति को कार ने टक्कर मार दी। हादसा इतनी भयानक थी कि मौके पर ही व्यक्ति ने दम तोड़ दिया। जानकारी के अनुसार कार में 3 पुलिसकर्मी सवार थे, जिन्होंने उक्त घटना को अंजाम दिया।

बताया जा रहा है कि पुलिसकर्मी ड्यूटी खत्म कर जालंधर से अमृतसर स्विफ्ट कार से जा रहे थे। इसी बीच गांव से निकले 3 मजदूर नेशनल हाईवे पार कर रहे थे तो कार ने उन्हें कुचल दिया। फिलहाल अभी तक उक्त घटना को लेकर अभी तक मामला भी दर्ज नहीं हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page