जालंधर वडाला चौक के पास ट्रक की चपेट में आने से बच्चे की मौत हो गई। मृतक की पहचान 3 वर्षीय धर्मवीर के रूप में हुई है। मृतक के पिता दिनेश ने बताया कि वह बच्चे के साथ ही था। इस दौरान तेज रफ्तार ट्रक चालक ने बच्चे को रौंद दिया। हादसे में बच्चे की मौके पर मौत हो गई। ट्रक चालक को मौके पर काबू कर लिया गया है। ट्रक चालक सुखचैन सिंह ने बताया कि वह काला सिंघा जा रहे थे।
इस दौरान अचानक बच्चा घबरा गया और ट्रक की चपेट में आ गया। घटना की सूचना स्थानीय लोगों द्वारा थाना भार्गव कैंप की पुलिस को दे दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक चालक को काबू कर लिया गया। बता दें कि 4 दिन पहले भी देर रात 9 बजे ट्रक की चपेट में आने से साईकिल सवार बच्चे की मौत हो गई थी। वहीं अब चार दिनों में ट्रक की चपेट में आने से दूसरे बच्चे की मौत की घटना सामने आई है।
वहीं मौके पर मौजूद प्रत्याशी ने बताया कि ट्रक चालक ने बच्चे को रौंदने के बाद ट्रक लेकर फरार हो गया। प्रत्याशी ने कहाकि ट्रक चालक का काफी देर पीछा करने के दौरान चालक को गाड़ी रोकने के लिए कहा गया तो ट्रक चालक ने उन्हें भी ट्रक के नीचे देने की कोशिश की। जिसके बाद अन्य लोगों की मदद से ट्रक चालक को काबू कर लिया गया।
