• Thu. Oct 1st, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

पंजाब से बड़ी खबर : विधानसभा उपचुनाव को लेकर कांग्रेस ने चारों उम्मीदवारों का किया ऐलान, देखें लिस्ट

ByPunjab Khabar Live

Oct 22, 2024

पंजाब में होने वाले विधानसभा उपचुनावों के लिए भाजपा के बाद कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है। कांग्रेस ने पंजाब की चारों सीटों पर अपने उम्मीदवार उतार दिए हैं, जिनमें डेरा बाबा नानक से जतिंद्र कौर, चब्बेवाल से रंजीत कुमार, बरनाला सीट से कुलदीप सिंह ढिल्लों व गिद्दड़बाहा सीट पर अमृता वडिंग को चुनावी मैदान में उतारा है। इससे पहले पंजाब भाजपा की तरफ से 3 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे गए हैं, जबकि एक सीट को पैंडिंग रख लिया गया है। वहीं अब कांग्रेस ने भी निम्न सीटों पर अपने उम्मीदवारों का ऐलान किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page