• Fri. Feb 6th, 2026

पंजाब से बड़ी खबरः आज दो घंटे बंद रहेंगे बस स्टैंड, कर्मियों ने की हड़ताल

ByPunjab Khabar Live

Oct 23, 2024

पंजाब में आज सभी बस अड्डों पर दो घंटे के लिए पीआरटीसी और पनबस कर्मियों की हड़ताल रहेगी। आज सुबह 10 बजे से लेकर दोपहर 12 बजे तक आज हड़ताल रहेगी। पंजाब भर के सभी बस अड्डों पर सफर करने वाले यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। ये प्रदर्शन पनबस और पीआरटीसी के कच्चे कर्मचारियों द्वारा किया जाएगा। जोकि पिछले काफी समय से पक्का करने को लेकर अपनी मांग सरकार के आगे रख रहे हैं।

मिली जानकारी के अनुसार पंजाब रोडवेज, पनबस, पीआरटीसी कांट्रेक्ट वर्करज पंजाब की मीटिंग राज्य के टांसपोर्ट मंत्री के साथ थी। मगर किन्हीं कारणों से मंत्री मीटिंग के लिए नहीं पहुंच पाए। मगर जब उक्त अधिकारियों के साथ मीटिंग हुई तो मगर उक्त मीटिंग में कोई सिट्टा नहीं निकल पाया।

कच्चे कर्मचारियों की मांगें थी कि ठेकेदारों को हटाया जाए, पक्के मुलाजिमों की तरह वेतन में समानता लाई जाए और मुलाजिमों को पक्का किया जाए। मगर ऐसा कुछ नहीं हुआ। जिससे कर्मचारियों उक्त हड़ताल का ऐलान किया। साथ ही कर्मचारियों ने कहा- 29 को राज्य के ट्रांसपोर्ट मंत्री के साथ एक मीटिंग तय की गई है। अगर मीटिंग में कोई हल नहीं निकलता तो पंजाब सरकार को आने वाले उपचुनाव में विरोध किया जाएगा। बता दें कि पंजाब की चार सीटों पर उपचुनाव होने है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page