• Thu. Oct 1st, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

पंजाब से बड़ी खबर: उपचुनावों को लेकर भाजपा ने जारी की स्टार प्रचारकों की सूचि

ByPunjab Khabar Live

Oct 23, 2024

कैप्टन अमरिंदर सिंह, स्मृति ईरानी, तरुण चुघ सहित कई दिग्गज नेता होंगे शामिल

पंजाब में 4 विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव को लेकर राजनीति गरमा गई है। जहां भाजपा ने 3 उम्मीदवारों का ऐलान किया है, वहीं कांग्रेस चारों उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है। इसी के बीच अब भाजपा ने प्रचार के लिए अपने 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है। पंजाब की बरनाला, गिदड़बाहा, डेरा बाबा नानक और चब्बेवाल में उपचुनाव के लिए 13 नवंबर को मतदान होगा। स्टार प्रचारकों में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह और केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत और रवनीत सिंह बिट्टू भाजपा के आगामी पंजाब विधानसभा उपचुनाव में प्रचार करेंगे।

इनके अलावा भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ, पंजाब इकाई के प्रमुख सुनील जाखड़, केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, स्मृति ईरानी, गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी के नाम भी पार्टी ने सूची में शामिल हैं। सांसद मनोज तिवारी और रवि किशन, भाजपा नेता मनजिंदर सिंह सिरसा और पठानकोट के विधायक अश्विनी शर्मा भी पार्टी के लिए प्रचार करेंगे। भाजपा ने डेरा बाबा नानक से रविकरण सिंह काहलों, बरनाला से केवल सिंह ढिल्लों और गिद्दड़बाहा से मनप्रीत सिंह बादल को मैदान में उतारा है। चब्बेवाल के लिए अभी भाजपा ने अपने उम्मीदवार की घोषणा नहीं की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page