• Fri. Feb 6th, 2026

जालंधर से बड़ी खबर : सड़क हादसे में मेडिकल स्टोर के मालिक सौरव दुआ की हुई मौत

ByPunjab Khabar Live

Nov 14, 2024

जालंधर में देर रात एक भयानक सड़क हादसा होने की सूचना है। बताया जा रहा है कि गुरु नानक मिशन चौक के पास घटे सड़क हादसे में एक मैडीकल स्टोर मालिक की दर्दनाक मौत हो गई है।जानकारी अनुसार देर रात गुरु नानक मिशन चौक के पास तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से मैडीकल स्टोर मालिक सौरव दुआ की मौत हो गई।

मृतक सौरव दुआ परुथी अस्पताल के अंदर दवाइयों की दुकान करते थे, जिनकी आज रात सड़क हादसे में मौत होने से शोक की लहर दौड़ गई है। बताया जा रहा है कि सौरव रात को अस्पताल से छुट्टी कर अपनी एक्टिवा से घर लौट रहा था कि रास्ते में गुरु नानक मिशन चौक के पास तेज रफ्तार ट्रक ने कुचल दिया, जिससे कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page