• Sat. Aug 23rd, 2025 6:53:19 AM

बड़ी खबरः रिश्वतखोरी के आरोप के बाद औंधे मुंह गिरे अडानी ग्रुप के शेयर

ByPunjab Khabar Live

Nov 21, 2024

गौतम अडानी पर रिश्वतखोरी के आरोपों के बाद उनके ग्रुप के सभी शेयर गुरुवार सुबह धड़ाम हो गए। सबसे ज्यादा नुकसान अडानी ग्रीन एनर्जी सॉल्यूशंस के शेयर में देखने को मिला। इसमें 20 फीसदी का लोअर सर्किट लगा। इसमें 174.40 रुपये की गिरावट आई। इस गिरावट के साथ यह शेयर 697.70 रुपये पर कारोबार कर रहा था। इसके अलावा ग्रुप की अन्य कंपनियों में भी लोअर सर्किट देखने को मिला। अडानी इंटरप्राइजेज के शेयर में 10 फीसदी की गिरावट आई। इसमें निवेशकों को 282 रुपये प्रति शेयर का नुकसान हुआ। इस नुकसान के साथ यह शेयर 2538.20 रुपये पर कारोबार कर रहा था।

अडानी ग्रुप की कंपनी अडानी पोर्ट में भी 10 फीसदी की गिरावट आई। यह शेयर 128.90 रुपये टूटकर 1160.15 रुपये पर आ गया। अडानी पावर लिमिटेड के शेयरों में 11.68 फीसदी की गिरावट आई। इस गिरावट के साथ यह शेयर 61.20 रुपये गिरकर 462.90 रुपये पर आ गया है। अडानी ग्रीन एनर्जी के शेयर में भी तेज गिरावट आई है। इसमें यह शेयर 17.51 फीसदी गिर गया। यह शेयर 247.15 रुपये टूटकर 1164.60 रुपये पर आ गया है। अडानी टोटल गैस लिमिटेड के शेयर में भी काफी गिरावट आई है। इस शेयर में 12.81 फीसदी यानी 88.30 रुपये की गिरावट आई है। इस गिरावट के साथ यह शेयर 583.95 रुपये पर आ गया है। इस झटके से अडानी विल्मर कंपनी भी नहीं बची है।

इस शेयर में 8.85 फीसदी की गिरावट आई। ऐसे में यह शेयर 28.95 रुपये टूटकर 298.15 रुपये पर आ गया है। अडानी ग्रुप की स्वामित्व वाली अंबुजा सीमेंट के शेयर में भी 10 फीसदी की गिरावट आई। यह शेयर 54.95 रुपये टूटकर 494.65 रुपये पर आ गया है।अडानी ग्रुप के एनडीटीवी के शेयरों में भी गुरुवार सुबह 12.11 फीसदी की गिरावट आई। यह शेयर 20.50 रुपये गिरकर 148.85 रुपये पर आ गया है।

अडानी और सात अन्य लोगों पर अमेरिका में अरबों डॉलर की रिश्वतखोरी और धोखाधड़ी के आरोप लगे हैं। इस मामले में अमेरिका की कोर्ट में सुनवाई हुई। अडानी और अन्य के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी हुए हैं। इकनॉमिक टाइम्स के अनुसार अभियोजकों ने बुधवार को आरोपों की घोषणा की। इसमें आरोप लगाया गया है कि अडानी ग्रुप ने सोलर एनर्जी कॉन्ट्रैक्ट हासिल करने के लिए भारतीय अधिकारियों को रिश्वत दी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page