• Mon. Sep 21st, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

जालंधर से बड़ी खबर : मशहूर ढाबा मालिक अनिल कुमार की मौत के मामले पत्रकार दीपक थापर गिरफ्तार

ByPunjab Khabar Live

Nov 28, 2024

जालंधर कमिश्नरेट पुलिस द्वारा मशहूर ढाबा मालिक अनिल कुमार की मौत के मामले में बड़ी कार्रवाई की गई है। जानकारी के अनुसार पुलिस ने एक निजी न्यूज पोर्टल के रिपोर्टर दीपक राणा उर्फ दीपक थापर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस द्वारा आरोपी के खिलाफ धारा 105, 3 (5) बी.एन.एस. के तहत केस दर्ज किया गया है।

इस संबंध में जानकारी देते हुए ए.सी.पी. निर्मल ने बताया कि दीपक राणा सहित अन्य व्यक्तियों ने आरोप लगाया था कि उन्हें ढाबा पर सब्जी में कीड़े मिले हैं। इस दौरान ढाबा मालिक के बेटे ने कहा था कि उन्हें परेशान न किया जाए क्योंकि उसके पिता हार्ट के मरीज हैं पर उक्त युवक न हटे।

इस कारण अनिल कुमार की तबीयत बिगड़ गई और उपचार के लिए अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। इस मामले में पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू की और दीपक राणा को गिरफ्तार किया। वहीं उसे कोर्ट में पेश कर रिमांज मांगा जाएगा ताकि मामले में शामिल अन्य आरोपियों को लेकर पूछताछ की जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page