• Wed. Feb 25th, 2026

जालंधर से बड़ी खबर : पुलिस नाके से कुछ दूरी पर APJ College के स्टूडेंट्स ने सरेआम की गुंडागर्दी

ByPunjab Khabar Live

Dec 13, 2024

जालंधर में आए दिन गुंडागर्दी की घटनाएं सामने आ रही है। वहीं ताजा मामला न्यू ज्वाहर नगर मार्किट से सामने आया है, जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। मिली जानकारी के अनुसार हीट सेवन के पास APJ कॉलेज के स्टूडेंट्स ने सरेआम गुंडागर्दी की।

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि स्टूडेंट्स ने युवक पर जानलेवा हमला कर दिया। इस दौरान कार पर तेजधार हथियार से हमला करके गाड़ी क्षतिग्रस्त कर दी। हालांकि इस घटना की वीडियो को लेकर पुलिस का कहना है कि वायरल वीडियो की जांच की जा रही है। जल्द ही इस मामले में आरोपियों के खिलाफ बनती कार्रवाई की जाएगी।

हैरानी की बात यह है कि घटना स्थल से कुछ दूरी पर पुलिस द्वारा नाका लगाया है। ऐसे में पुलिस नाके से कुछ दूरी पर हुई घटना को लेकर कई तरह से सवाल खड़े हो रहे है। बेखौफ हमालावारों को पुलिस का भी कोई खौफ नहीं है। जिसके चलते पुलिस नाके से कुछ दूरी पर हमलावारों द्वारा घटना को अंजाम दिया गया। दरअसल, शहर में कॉड ऑफ कंडक्ट लगा हुआ है। ऐसे में सरेआम तेजधार हथियारों से हमला करने का मामला गरमा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page