• Fri. Aug 28th, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

जालंधर पुलिस ने थाने पर ग्रेनेड से हमला करने वाले 3 आरोपियों को हथियारों सहित किया गिरफ्तार

ByPunjab Khabar Live

Dec 14, 2024

पंजाब में क्राइम के खिलाफ पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। वहीं गुप्त सूचना के आधार पर काउंटर इंटेलिजेंस जालंधर ने एसबीएस नगर पुलिस के साथ एक संयुक्त ऑपरेशन में 3 व्यक्तियों को हथियारों सहित गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान युगप्रीत सिंह (युवी), जसकरन सिंह, और हरजोत सिंह के रूप में हुई है। आरोपियों को गिरफ्तार करके पुलिस ने 2 नवंबर को पुलिस चौकी असरोन पर हुई हैंड ग्रेनेड हमले की घटना को सफलतापूर्वक सुलझाया है।

पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ में बताया कि आरोपी जर्मनी, ब्रिटेन और अन्य देशों में स्थित संचालकों द्वारा नियंत्रित खालिस्तान जिंदाबाद फोर्स (KZF) मॉड्यूल के सदस्य हैं और उन्हें पुलिस प्रतिष्ठानों और अल्पसंख्यक नेताओं को निशाना बनाने का काम सौंपा गया था। मॉड्यूल को पिछले 6 महीनों में 4.5 लाख रुपए की फंडिंग प्राप्त हुई है।

प्रारंभिक जांच से पता चला है कि ग्रेनेड 28 नवंबर को जी.टी. से एक डेड लेटर बॉक्स (डीएलबी) से बरामद किया गया था। 2 नवंबर को जालंधर में सड़क और एसबीएस नगर में पुलिस पोस्ट असरोन पर फेंक दिया गया था। आरोपियों के कब्जे से 1 देशी पिस्तौल, 1 रिवॉल्वर और 6 जिंदा कारतूस बरामद किए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page