• Mon. Apr 13th, 2026

जालंधर से बड़ी खबर: कुछ घंटों में सुलझी कांग्रेस विधायक कोटली के भांजे के कत्ल की गुत्थी, 3 गिरफ्तार

ByPunjab Khabar Live

Dec 18, 2024

जालंधर आदमपुर से कांग्रेस विधायक के भांजे सन्नी के कत्ल की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। इस मामले में पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जल्द इस मामले को लेकर पुलिस प्रेस वार्ता के जरिए खुुलासा कर सकती है। बता दें कि आज कांग्रेस विधायक सुखविंदर कोटली ने युवकों के साथ हुए मामूली विवाद के बाद भांजे का कत्ल किए जाने के बारे में बताया था।

मृतक की पहचान सन्नी निवासी ब्यास गांव के रूप में हुई है। वहीं इस घटना में मृतक के 2 साथी भी घायल हुए है। दरअसल, सुखविंदर कोटली ने ऑडियो के जरिए बताया था कि देर रात 3 बजे 7 से 8 बदमाशों ने मामूली झगड़े के बाद ब्यास गांव के रहने वाले उनके भांजे का कत्ल कर दिया था।

जबकि घायल 2 अन्य युवकों का अस्पताल में उपचार चल रहा है। कांग्रेस विधायक के भांजे की कत्ल की गुत्थी को सुलझाते हुए एसएसपी हरकमलप्रीत सिंह खख ने तुरंत एक्शन लेते ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page