• Wed. Feb 25th, 2026

जालंधर: वार्ड नंबर 64 से जगदीश राजा की राह आसान, 2 बार चुनाव हार चुके भाजपा के राजीव ढींगरा की बड़ी मुश्किलें

ByPunjab Khabar Live

Dec 18, 2024

अनीता 65 वार्ड में सबसे मजबूत उम्मीदवार

जालंधर में वार्ड नंबर 64 और 65 से पूर्व मेयर जगदीश राज राजा और उनकी पत्नी अनीता को आप ने मैदान में उतारा है। क्योंकि दोनों ही अपने इलाके में पिछले कई सालों से लोगों के काम करवाते आ रहे हैं। इलाके के लोग भी खुश हैं कि दोनों दंपति चुनाव लड़ रहे हैं और उनका पूरा समर्थन कर रहे हैं। जबकि दूसरी पार्टी के उम्मीदवार लोगों को चुनावी वादे कर उन्हें अपनी तरफ करने की जद्दोजहद में लगे हुए हैं। ऐसे में भाजपा नेता राजीव ढींगरा की मुश्किलें बढ़ती हुई दिखाई दे रही है।

राजा मेयर बने, ढींगरा हारे

वार्ड नंबर 64 से जगदीश राजा मैदान में उतरे हैं और उनके सामने भाजपा उम्मीदवार राजीव ढींगरा हैं। पिछले 2 नगर निगम चुनावों में राजीव ढींगरा को हार का ही सामना करना पड़ा है। वहीं कांग्रेस के सुभाष ढल्ल भी राजा के सामने कमजोर प्रतिद्वंदी दिखाई पड़ते हैं। दूसरी तरफ जगदीश राजा को इलाके के लोगों का समर्थन भी हासिल है और वह बतौर मेयर भी काम कर चुके हैं। जिस वजह से यह एकतरफा मुकाबला दिखाई दे रहा है और इसमें जगदीश राजा जीतते हुए नजर आ रहे हैं।

खुद लेते हैं लोगों से काम का फीडबैक

जगदीश राजा के हक में जो सबसे खास बात जाती है कि वह खुद लोगों से फीडबैक लेते हैं। अगर किसी भी इलाका निवासी का काम नहीं होता तो वह तुरंत उनके साथ जाकर काम करवाते हैं। यहां तक अपने इलाके में लोगों में इतना विश्वास है कि इलाका निवासी दूसरे नेता के बारे में सोच भी नहीं रहे हैं।

अनीता राजा रेस में आगे 

वहीं वार्ड नंबर 65 से जगदीश राजा की पत्नी अनीता राजा हैं और उनके सामने कांग्रेस की प्रवीण वस्सल और भाजपा की अंजलि गिल हैं। अनीता राजा इलाके में दोनों प्रतिद्वंदियों के मुकाबले ज्यादा स्ट्रॉन्ग दिखाई दे रही हैं। प्रवीण वस्सल और अंजलि गिल को चुनाव में टक्कर देने के लिए काफी जोर लगाना पड़ेगा। पर फिर भी माना यही जा रहा है कि वार्ड नंबर 65 से अनीता राजा जीतेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page