• Sun. Mar 22nd, 2026

चंडीगढ़ से बड़ी खबर: मशहूर नुक्कड़ ढाबे पर शराब पीने से रोकने पर युवक ने की तोड़फोड़, देखें वीडियो

ByPunjab Khabar Live

Oct 19, 2022

(PKL): चंडीगढ़ में बदमाशों के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं कि वह आए दिन एक ऐसा बड़ा कांड कर जाते हैं जिसे देखकर और सुनकर आप खुद भी हैरान हो जाते हैं हैरानी की बात तो यह है इन बदमाशों को ना तो पुलिस का डर है और ना ही सीसीटीवी कैमरे का खौफ यह तो बस केवल उस वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से रफूचक्कर हो जाते हैं।

कुछ इस तरह से ही हुआ था सेक्टर 22 की मशहूर नुक्कड़ ढाबे की दुकान पर जहां पर दो युवक शराब पी रहे थे जब दुकान के संचालक और करिन्दों ने शराब पीने से रोका तो यह बात उस बदमाश को गवारा ना हुई बदमाश पहले तो वहां से चला गया उसके बाद फिर ना जाने कहां से एक तलवार ले आया जिसके बाद उसने पहले काउंटर पर खड़े एक व्यक्ति पर दो बार जानलेवा वार की है गनीमत रही कि कौन पर पर खड़ा व्यक्ति बच गया लेकिन उसका कान कट गया इतना ही नहीं काउंटर पर खड़े व्यक्ति के हाथों पर भी गंभीर चोटें आई हैं।

सीसीटीवी फुटेज में साफ दिख रहा है कि किस तरह से बदमाश तलवार लेकर ढाबे के शीशे तोड़ रहा है यहां तक की नुक्कड़ ढाबे के बाहर खड़े किसी ग्रह की गाड़ी को भी तोड़ डाला जब इससे भी उस बदमाश को संतुष्टि ना मिली तो उसने फिर दुकान का गेट भी तोड़ डाला और यहां तक की गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ग्रुप का सदस्य होने की बात कही औरत और उसने अपना नाम मुकेश पासी बताया।

फिलहाल सेक्टर 17 थाना की पुलिस सीसीटीवी की मदद से आरोपी की तलाश में छापेमारी कर रही है लेकिन इससे साफ जाहिर होता है कि बदमाशों को अब चंडीगढ़ पुलिस का खौफ नहीं है ऐसे में जरूरत है इन बदमाशों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई कर उन्हें सलाखों के पीछे धकेलने की ताकि ऐसा खूनी खेल ना खेला जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page