• Thu. Feb 5th, 2026

पंजाब से बड़ी खबर : दिनदहाड़े ज्वैलर का गोलियां मारकर कत्ल

ByPunjab Khabar Live

Jan 10, 2025

अमृतसर में दिन-दिहाड़े बड़ी वारदात सामने आई है। बताया जा रहा है कि अमृतसर के टाहली वाले चौक में चली गोलियों के कारण एक नौजवान की मौत हो गई है। वारदात में घायल युवक को पहले अमृतसर के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया, लेकिन इलाज दौरान उसकी मौत हो गई है। मृतक की पहचान सिमरपाल सिंह निवासी हुसैनपुरा चौक के रूप में हुई है। इस मामले में दुकानदारों का कहना है कि बाजार में कई दुकानदार सोने की कमेटियाँ चलाते हैं और आज भी सोने की कमेटी को लेकर बातचीत चल रही थी, जिस दौरान विवाद बढ़ गया।

इसके बाद आरोपी नौजवान ने गोलियां चला दीं, जिसमें युवक सिमरपाल सिंह की मौत हो गई है। वहीं, एस.पी. हरपाल का कहना है कि दुकान को लेकर इन लोगों के बीच विवाद हुआ, जिसमें गोलियां चलीं। फिलहाल थाना बीड़विंड की पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। हमलावर की पहचान चरनजीत के रूप में हुई है, जोकि बीजेपी के उम्मीदवार के तौर पर निकाय चुनावों में वार्ड नंबर 42 से उम्मीदवार था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page