• Wed. Feb 25th, 2026

जालंधर से बड़ी खबर : भीषण सड़क हादसे में व्यक्ति के हुए टुकड़े

ByPunjab Khabar Live

Jan 17, 2025

जालंधर में हाईवे पर अज्ञात वाहन के चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। शव के कई हिस्से हो गए है। जिसके कारण मृतक की मृतक की पहचान नहीं हुई है। ये हादसा जालंधर पठानकोट हाईवे पर स्थित समस्तपुर के पास हुआ है। थाना मकसूदां की पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।

जालंधर देहात पुलिस के थाना मकसूदां में तैनात एएसआई रजिंदर सिंह ने कहा- इस घटना की सूचना उन्हें सुबह 6 बजे मिली थी। जिसके बाद पुलिस टीम घटना स्थाल पर जांच के लिए पहुंच गई थी। एएसआई रजिंदर सिंह ने बताया कि घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था। मृतक की किस कार से टक्कर हुई, फिलहाल ये जांच का विषय है। एएसआई रजिंदर सिंह ने कहा- फिलहाल प्राथमिक जांच में पता चला है कि मृतक रोड साइड पर जा रहा था। इस दौरान किसी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि व्यक्ति के शव के चीथड़े उड़ गए थे। जिसके बाद उसके शव के ऊपर से कई वाहन गुजर गए।

मृतक की पहचान करने के लिए पुलिस ने उसका फोटो आसपास के एरिया में सर्कुलेट किया है। मृतक का फेस तो एकदम बर्बाद हो चुका था। मगर उसके कपड़ों के जरिए उसकी पहचान कराने के प्रयास किए जा रहे है। शवों के टुकड़ों को एकत्रित कर पहचान के लिए 72 घंटे के लिए सिविल अस्पताल में रखवा दिया गया है। सीसीटीवी के आधार पर आरोपी की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page