• Wed. Feb 25th, 2026

जालंधर से बड़ी खबर: बेटी से संबंध बनाने के मामले में पिता गिरफ्तार

ByPunjab Khabar Live

Jan 17, 2025

जालंधर में नाबालिग बेटी से संबंध बनाने वाले आरोपी पिता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी अनुसार पिता पिछले डेढ साल से जबरदस्ती शारीरिक संबंध बना रहा था। महिला पुलिस अधिकारी सब इंस्पैक्टर मनजीत कौर ने लड़की के बयान लेने के बाद खुद पूरे मामले की गहराई से जांच की और लड़की के पिता प्रदीप कुमार के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तार भी कर लिया है।

आरोपी मूल रूप से यूपी का रहने वाले हैं और काफी समय से परिवार समेत बस्तियां इलाके में रह रहे हैं। मां फैक्टरी में काम करती है और पिता प्रदीप कुमार ई-रिक्शा चलाता है। उसने कहा कि उसकी उम्र 16-17 साल है और वह भी फैक्टरी में काम करती है। 14 जनवरी को उसकी मां सुबह 8.30 बजे काम पर चली गई। वह हर रोज शाम को 5.30 बजे छुट्टी कर घर वापस आती है। लड़की ने बताया कि 14 जनवरी को दोपहर 1 बजे उसका पिता घर आया, तब वह घर में अकेली थी। पिता ने कमरे में आकर उसके साथ गलत काम करने की कोशिश की, जब उसने विरोध किया तो वह उसके साथ मारपीट करने लगा और उसके बाद जबरन उसके साथ शरीरिक संबंध बनाए।

इससे पहले भी वह डरा धमका कर कई बार संबंध बना चुका है। महिला पुलिस अधिकारी मनजीत कौर ने बताया कि लड़की का सिविल अस्पताल से मैडीकल करवा कर उसके 164 के बयान करवाए जाएंगे। आरोपी को फिलहाल थाने की हिरासत में रखा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page