• Thu. Oct 1st, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

पंजाब से बड़ी खबर : पुलिस चौकी में हुआ धमाका, दहशत का माहौल

ByPunjab Khabar Live

Feb 3, 2025

पंजाब में आतंकियों ने एक और धमाके को अंजाम दिया है। शुरुआती जानकारी के अनुसार ये धमाका अमृतसर बाईपास स्थित फतेहगढ़ चूडिया पुलिस चौकी में किया गया है। इसमें किसी के भी आहत होने या घायल होने की कोई जानकारी नहीं है। फिलहाल ना तो पुलिस की तरफ से इसे लेकर कोई बयान जारी किया गया है और ना ही किसी आतंकी संगठन ने इसकी जिम्मेदारी ली है।

3 महीने में 10 थानों पर हुए हमले

24 नवंबर 2024: अजनाला थाने को आइईडी लगाकर उड़ाने का प्रयास किया था.

26 नवंबर 2024: अमृतसर में ही छह महीने से बंद पड़ी पुलिस चौकी के बाहर हैंड ग्रेनेड से धमाका किया गया था.

2 दिसंबर 2024: नवांशहर में काठगढ़ पुलिस चौकी पर हैंड ग्रेनेड फेंका गया है, लेकिन फटा नहीं.

4 दिसंबर 2024: मजीठा थाने में रात को जोरदार धमाका हुआ था, जिसमें दो पुलिसकर्मी भी घायल हुए थे.

12 दिसंबर 2024: बटाला के थाना घनिए के बांगर के बाहर हैंड ग्रेनेड फेंका गया, लेकिन फटा नहीं.

17 दिसंबर 2024: अमृतसर में रिहायशी इलाके इस्लामाबाद में पुलिस थाने में सुबह 3.10 बेज धमाका हुआ. 19 दिसंबर 2024: रात आठ बजे गुरदासपुर के गांव बख्शीवाल में 20 दिन पहले ही बंद की गई पुलिस चौकी में धमाका हो गया.

20 दिसंबर 2024: गुरदासपुर के गांव वडाला के बांगर में बंद पुलिस चौकी में धमाका हुआ था.

9 जनवरी 2025- अमृतसर जिले की गुमटाला पुलिस चौकी पर रात करीब 9 बजकर 20 मिनट पर हमला हुआ.

3 फरवरी 2024- फतेहगढ़ चूड़ियां बाईपास पुलिस चौकी पर हमला किया. जवान चौकी पर तला लगाकर फरार हो गए.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page