चंडीगढ़ में बुधवार को केंद्र सरकार और किसानों के बीच 7वें दौर की वार्ता भी बेनतीजा रही। करीब 4 घंटे चली इस मीटिंग में केंद्र से केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज चौहान, पीयूष गोयल और प्रह्लाद जोशी शामिल हुए। वहीं मीटिंग के बाद शंभू और खनौरी बॉर्डर लौट रहे किसान नेताओं को पंजाब पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।
114 दिन से आमरण अनशन पर बैठे जगजीत डल्लेवाल को संगरूर में डिटेन किया गया। इस दौरान पुलिस और किसानों के बीच धक्कामुक्की भी हुई। वहीं सरवण पंधेर को मोहाली में एयरपोर्ट रोड से डिटेन किया गया।
इससे पहले सरवण पंधेर ने शक जताया था कि शंभू और खनौरी बॉर्डर पर फोर्स बढ़ाई गई है। ऐसा लगता है कि सरकार धरने को उठाना चाहती है। मगर, MSP की कानूनी गारंटी मिलने तक वह मोर्चा खत्म नहीं करेंगे।
वहीं मीटिंग के बाद केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने हमने किसानों को बताया कि हम धरना नहीं उठा रहे। किसानों की ओर से MSP को लेकर जो लिस्ट शेयर की गई है, उनसे कुछ इश्यू आ सकते है। वे किसानी से जुड़े सभी मंत्रालयों से इसके बारे में चर्चा करना चाहते है, तो समय लग सकता है। इस पर वार्ता 4 मई को दोबारा करने पर सहमति बनी।
