• Thu. Feb 5th, 2026

पंजाब : छावनी में तब्दील हुआ बॉर्डर, उखाड़े टेंट, इंटरनेट सेवाएं बंद!

ByPunjab Khabar Live

Mar 19, 2025

पंजाब पुलिस ने 13 महीने से बंद हरियाणा-पंजाब के शंभू बॉर्डर को खोलना शुरू कर दिया है। आसपास इलाकों में इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई है। यहां आंदोलन कर रहे किसानों को खदेड़ा जा रहा है। बुलडोजर से किसानों के बनाए शेड भी तोड़कर हटाए जा रहे हैं। वहीं, खनौरी बॉर्डर पर भी भारी पुलिस फोर्स पहुंची है। जहां भी किसानों को हटाने का एक्शन जल्द शुरू हो सकता है। इससे पहले शंभू और खनौरी बॉर्डर पर आंदोलन कर रहे किसानों और केंद्र सरकार के बीच बुधवार को 7वीं वार्ता बेनतीजा रही।

यह बातचीत सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक चली। इसमें किसान नेता समेत केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, पीयूष गोयल और प्रह्लाद जोशी शामिल हुए। बैठक के बाद किसान जब शंभू और खनौरी बॉर्डर लौट रहे थे, तभी पुलिस ने इन्हें हिरासत में ले लिया। इनमें किसान मजदूर मोर्चा (KMM) के संयोजक सरवण पंधेर और संयुक्त किसान मोर्चा (गैर राजनीतिक) के जगजीत डल्लेवाल शामिल हैं। पंधेर को मोहाली की एयरपोर्ट रोड पर तो डल्लेवाल एंबुलेंस में खनौरी बॉर्डर लौट रहे थे, पुलिस ने उन्हें संगरूर में घेर लिया। इसके बाद पुलिस डल्लेवाल को एंबुलेंस समेत ही हिरासत में लेकर चली गई।

मोर्चा (KMM) के संयोजक सरवण पंधेर और संयुक्त किसान मोर्चा (गैर राजनीतिक) के जगजीत डल्लेवाल शामिल हैं। पंधेर को मोहाली की एयरपोर्ट रोड पर तो डल्लेवाल एंबुलेंस में खनौरी बॉर्डर लौट रहे थे, पुलिस ने उन्हें संगरूर में घेर लिया। इसके बाद पुलिस डल्लेवाल को एंबुलेंस समेत ही हिरासत में लेकर चली गई। दोनों नेताओं की अगुआई में ही ये आंदोलन चल रहा है। इनके अलावा किसान नेता काका सिंह कोटड़ा, अभिमन्यु कोहाड़, मनजीत राय, ओंकार सिंह को भी डिटेन किया गया।

सूचना है कि किसानों को पटियाला के कमांडो सेंटर (बहादुरगढ़) में शिफ्ट किया जा रहा है। इस एक्शन के पीछे की वजह ये सामने आई कि मीटिंग में पंजाब सरकार ने किसानों को दोनों बॉर्डर खोलने या एक हिस्सा खोलने को कहा था, लेकिन किसान नेता नहीं माने।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page