• Mon. Mar 23rd, 2026

एक मंच पर दिखे नायब सैनी और भगवंत मान, पानी विवाद के कारण दिखी दूरी

ByPunjab Khabar Live

May 3, 2025

हरियाणा और पंजाब के बिच पानी विवाद को लेकर दूरियां साफ देखने को मिल रही है। नशे के खिलाफ पदयात्रा कार्यक्रम के दौरान चंडीगढ़ में दोनों राज्यों के मुख्यमंत्री एक साथ नजर आएं पर पानी विवाद को लेकर दोनों में दूरी देखी गयी। बता दें की कार्यक्रम चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया के नेतृत्व में शुरू किया गया है। इस मौके पर राज्यपाल के नेतृत्व में सचिवालय से सेक्टर 17 तिरंगा अर्बन पार्क से नशे के खिलाफ पदयात्रा भी निकाली गईं। इस पदयात्रा में नगर निगम प्रशासन समिति सभी प्रमुख विभागों के अधिकारियों के अलावा स्कूल के स्टूडेंट्स भी शामिल हुए।

कार्यक्रम में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि, आज नशा मुक्त चंडीगढ़ के इस अभियान में भाग लेना मेरे लिए बहुत सम्मान की बात है। मैं इस खूबसूरत शहर में उपस्थित आप सभी का हार्दिक स्वागत और अभिनंदन करता हूं। मैं इस बात पर जोर देना चाहूंगा कि यह सिर्फ एक कार्यक्रम नहीं है, बल्कि एक सामूहिक संकल्प है जिसे हम सभी ने अपने समाज को नशे की लत से मुक्त करने के लिए लिया है। सीएम सैनी ने कहा कि हमने यह संकल्प हमारी युवा पीढ़ी के लिए उज्ज्वल भविष्य सुनिश्चित करने और एक विकसित राष्ट्र के निर्माण के लिए मिलकर लिया है।

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बिना सीएम सैनी का नाम लिए कहा कि, इश्क करना सबका पैदाइशी हक है क्यों ना इस बार वतन की सरजमीं को महबूब बना लिया जाए। भगवंत मान ने कहा कि लोग कहते हैं कि जिंदा रहे तो फिर मिलेंगे, लेकिन मेरा कहना है कि मिलते रहेंगे तो जिंदा रहेंगे। मान ने कहा कि किसी कोई अगर किसी को कोई सलाह लेनी है तो, जब चाहे मिल ले। हमारे दरवाजे खुले हैं। पंजाब के राज्यपाल गुलाब सिंह कटारिया के दरवाजे खुले हैं, हरियाणा के राज्यपाल के दरवाजे खुले हैं। इस दौरान मंच पर बैठे हरियाणा के सीएम का नाम भगवंत मान ने नहीं लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page