• Thu. Feb 5th, 2026

जालंधर : नगर निगम इंस्पेक्टर सस्पेंड, बिल्डिंग गिराने के आदेश जारी

ByPunjab Khabar Live

Jun 2, 2025

जालंधर: विधायक रमन अरोड़ा की गिरफ्तारी के बाद नगर निगम के 2 और अधिकारियों पर गाज गिरी है। जानकारी के अनुसार एक बिल्डिंग के खिलाफ कारवाई न करने पर बिल्डिंग इंस्पेक्टर को सस्पेंड करने के साथ MTP के खिलाफ भी कार्यवाही करने के आदेश जारी हो गए हैं। बताया जा रहा है कि रामामंडी क्षेत्र में प्रताप पैलेस से नंगल रोड पर स्थित नमन डेकोरेट की बनी नाजायज बिल्डिंग को तुरंत तोड़े जाने के आदेश जारी हुए हैं।

बता दें कि रमन अरोड़ा द्वारा नाजायज बिल्डिंगों को बनाने में शह देने के बाद अब नगर निगम ने उनके इलाके में सख़्त रवैया अपनाया है। बताया जा रहा है कि निगम टीम ने दो बार सील लगाने के बावजूद खुली बिल्डिंग को तुरंत प्रभाव से तहस नहस करने के आदेश जारी किए हैं और इतना ही नहीं बिल्डिंग इंस्पेक्टर को तुरन्त प्रभाव से सस्पेंड करने के भी आदेश दिए है। जिसके बाद बिल्डिंग ब्रांच में हड़कंप मच गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page