• Tue. Sep 29th, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

जालंधर: 2027 में बॉडी बिल्डर वरिंदर घुमन करेंगे राजनीतिक करियर की शुरुआत, किया चुनाव लड़ने का ऐलान

ByPunjab Khabar Live

Jun 5, 2025

जालंधर : पंजाब में 2027 को होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीति अखाड़ा अभी से ही गरमाना शुरू हो गया है। जहां सियासी पार्टियों ने 2022 के चुनाव को लेकर अभी से तैयारी शुरू कर दी है। वहीं इंटरनेशनल बॉडी बिल्डर व मशहूर अभिनेता वरिंदर घुमन ने भी राजनीतिक करियर शुरू करने का ऐलान कर दिया है। सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए वरिंदर घुमन ने लोगों से राजनीतिक करियर को लेकर राय मांगी है।

जिसमें वे लोगों से पूछ रहे हैं कि वह 2027 के चुनाव में किस पार्टी से चुनाव लड़े या फिर से आजाद ही चुनाव लड़े। बता देगी आज ही नवजोत कौर सिद्धू ने भी 2022 के चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। नवजोत कौर सिद्धू ने कहा कि अगर कांग्रेस पार्टी उन्हें 2027 के विधानसभा चुनाव में टिकट देती है तो वह जरूर चुनाव लड़ेंगी। ऐसे में अगर वरिंदर घुमन को भी कांग्रेस वेस्ट हलके से टिकट देती है तो वेस्ट हलके में चुनाव और रोमांचक हो जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page