• Mon. Sep 28th, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

पंजाब : पुलिसकर्मी महिला का पर्स चोरी करता गिरफ्तार

ByPunjab Khabar Live

Jul 1, 2025

लुधियाना में जीआरपी ने एक पुलिस कॉन्स्टेबल को गिरफ्तार किया है। आरोपी पुलिस कर्मचारी पर महिला का पर्स चोरी करने का मामला दर्ज किया है। आरोपी पुलिस कर्मी की ड्यूटी मंगलवार रात 8 बजे से बुधवार सुबह 8 बजे तक प्लेटफार्म पर था, लेकिन वह ड्यूटी छोड़ कर ट्रेन में चढ़ गया। ट्रेन में यात्री सो रहे थे इस दौरान उसने एक महिला का पर्स चुरा लिया। जब महिला को पर्स गायब होने की आशंका हुई जिसके बाद उसने शोर मचाया और पुलिसकर्मी को काबू कर लिया। फिलहाल थाना जीआरपी की पुलिस मामले की जांच कर रही है।

डीएसपी तेजपाल सिंह और एसएचओ पलविंदर सिंह भिंडर ने कहा कि आरोपी पुलिसकर्मी पीएपी का मुलाजिम है। आरोपी की पहचान सीनियर कॉन्स्टेबल कुलविंदर सिंह के रूप में हुई है। कुलविंदर बठिंडा रामपुरा फुल का रहने वाला है। कुलविंदर को उसके पिता की नौकरी मिली हुई है। लुधियाना जीआरपी में वह डेपुटेशन पर आया हुआ था। कुलविंदर की मंगलवार रात को 8 बजे से ड्यूटी बुधवार सुबह 8 बजे तक प्लेटफार्म पर थी। लेकिन वह ड्यूटी से गायब हो गया और शालीमार एक्सप्रेस में चढ़ गया। ये ट्रेन जम्मू से राजस्थान जानी थी। ट्रेन में कमल यादव नाम का व्यक्ति अपनी पत्नी के साथ यात्रा कर रहा था।

कमल ने पुलिस को शिकायत दी कि कुलविंदर सिंह ने पुलिस की वर्दी में उसकी पत्नी का पर्स चुरा लिया। आरोपी ने घटना को उस समय अंजाम दिया जब वह पत्नी के साथ ट्रेन में सोया हुआ था। आरोपी पुलिस कर्मी को लोगों की मदद से पकड़ा। इस केस में आरपीएफ कर्मचारियों ने कुलविंदर को काबू करके थाना राजपुरा जीआरपी के सुपुर्द किया। जिन्होंने आज इसे लुधियाना भेजा। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। आरोपी पुलिसकर्मी को अदालत में पेश किया जाएगा और रिमांड हासिल किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page