• Sun. Sep 27th, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

जालंधर: शेखां बाज़ार की गली में सट्टा कारोबारी करवा रहा अवैध निर्माण

ByPunjab Khabar Live

Jul 17, 2025

जालंधर में नगर निगम की नाक के नीचे अवैध निर्माण का काम चल रहा है और किसी भी अधिकारी को इसकी भनक तक भी नहीं लगी। शेखां बाज़ार की अम्बरसरिया वाली गली में यह अवैध निर्माण किया जा रहा है।

बताया जा रहा कि जो इस अवैध निर्माण को करा रहा है वो दढ़ा और सट्टा चलाने का काम करता है। बाज़ार की छोटी और तंग गली वैसे ही कमर्शियल बिल्डिंग का निर्माण नहीं किया जा सकता। बावजूद इसके नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए इसका निर्माण चल रहा है।

वहीं अब ये सवाल पैदा हो रहा है कि तंग और छोटी गली में कमर्शियल बिल्डिंग बनाने का काम किस की शाह पर हो रहा है। क्योंकि नगर निगम की तरफ़ से इसकी परमिशन भी नहीं दी जा सकती।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page