• Sun. Sep 27th, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

जालंधरः कांग्रेस पार्षद बंटी के साथ नहीं हुआ राजीनामा

ByPunjab Khabar Live

Jul 18, 2025

निखिल ने पोस्ट की शेयर, कहा- फैलाई जा रही झूठी अफवाह

जालंधरः कांग्रेस पार्षद बंटी नीलकंठ और आप नेता निखिल अरोड़ा में कुछ दिनों पहले जेल रोड पर स्थित महाकाली मंदिर में रस्म किरया के बाद पार्किंग में विवाद हो गया। जहां दोनों में हाथापाई हो गई। वहीं इस मामले को लेकर निखिल अरोड़ा ने पुलिस को शिकायत दे दी है। जिसके बाद पुलिस ने कांग्रेस पार्षद और हर्ष के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

हालांकि इस मामले को दबाने के लिए अफवाहे फैलाई गई कि दोनों पक्षों में समझौता हो गया। लेकिन अब निखिल ने पोस्ट के जरिए खुलासा किया है कि उनका किसी के साथ कोई समझौता नहीं हुआ है। दरअसल, दोनों में हुई हाथापाई को लेकर निखिल ने पुलिस को दी शिकायत में कांग्रेस पार्षद बंटी पर आरोप लगाए थे कि उसे मंदिर में पड़े बर्तनों से बुरी तरह पीटा गया। ऐसे में समझौता ना होने पर पार्षद बंटी नीलकंठ की मुश्किलें बढ़ती दिखाई दे रही है।

निखिल ने बताया कि बिना वजह उनको रस्म किरया में बर्तनों से मारने वाले बंटी नीलकंठ ओर हर्ष के साथ ना कभी राजीनामा हुआ ना करेंगे उन्होंने पोस्ट शेयर करते हुए कहा कि उनके राजीनामा होने की झूठी अफ़वाह फैलाई जा रही है जबकि उनका बंटी के साथ ना राजीनामा हुआ है ना ही होगा। उन्होंने कहा कि सरेआम गुंडागर्दी करने वाले को सबक सिखाएँगे, निखिल ने बताया कि कई लोग ओर रिश्तेदार उन्हें राजीनामा के लिए कह रहे हैं पर वो राजीनामा नहीं करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page